'लालच बूरी बला है' रिटायर्ड IAS ने प्रॉफिट के चक्कर में गंवा दिए 85 लाख रुपए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 09:27 PM

fraud retired ias spent 85 lakh rupees

कहावत तो सुनी होगी ''लालच बूरी बला है''। ऐसा ही कुछ हुआ रिटायर्ड आई.ए.एस. के साथ। माइनिंग कंपनी में रुपए इंवैस्ट करवाने के नाम पर चंडीगढ़ के बिजनैसमैन ने आई.ए.एस. से 85 लाख रुपए ठग लिए।

चंडीगढ़ (सुशील): कहावत तो सुनी होगी 'लालच बूरी बला है'। ऐसा ही कुछ हुआ रिटायर्ड आई.ए.एस. के साथ। माइनिंग कंपनी में रुपए इंवैस्ट करवाने के नाम पर चंडीगढ़ के बिजनैसमैन ने आई.ए.एस. से 85 लाख रुपए ठग लिए। बिजनैसमैन ने रुपए लेने के बाद न तो आई.ए.एस. को प्रोफिट दिया और न ही रुपए वापिस किए। बिजनैसमैन द्वारा दिए गए चेक बाऊंस हो गए। इसके बाद दिल्ली निवासी रिटायर्ड आई.ए.एस. भूपिंद्र लांबा ने मामले की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर सैक्टर-18 निवासी बिजनैसमैन विक्रम कुकरेजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब कुकरेजा की तलाश कर रही है। 

मोटा मुनाफा देने का दिया था लालच.. 
दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी के महरौली निवासी आई.ए.एस. भूपिंद्र लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच साल पहले उनकी मुलाकात चंडीगढ़ सैक्टर-18 निवासी बिजनैसमैन विक्रम कुकरेजा से हुई थी। कुकरेजा ने उन्हें बताया था कि उसका माइनिंग का बिजनैस है। अगर वो इसमें पैसे इंवैस्ट करेंगे तो मोटा मुनाफा मिलेगा। कुकरेजा ने बताया कि उनकी कंपनी गुडग़ांव में है। आई.ए.एस. ने पूरी जांच कर कुकरेजा को 80 लाख रुपए दे दिए। कुकरेजा ने उन्हें मोटा मुनाफा दिया। इसके बाद आई.ए.एस. ने रुपए वापिस मांगे तो कुकरेजा ने उन्हें वापिस कर दिए। 2015 में दोबारा लांबा ने कुकरेजा की कंपनी में 85 लाख रुपए इंवैस्ट कर दिए।
स बार कुकरेजा ने मुनाफे की रकम देनी बंद कर दी। जब उन्होंने अपने रुपएवापस मांगे तो कुकरेजा बहाना बनाने लगा। कुछ दिन बाद उसने 50 लाख रुपए का चेक आई.ए.एस. को दे दिया और बाकी की रकम बाद में देने की बात कही। चेक कैश करने के लिए बैंक में लगाया तो वह बाऊंस हो गया। आई.ए.एस. ने तुरंत कुकरेजा से संपर्क किया तो वह फिर बहाने बनाने लगा। इस पर वर्ष 2016 में मामले की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी गई। सैक्टर 19 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पाया कि बिजनैसमैन ने कंपनी में रुपए इंवैेस्ट करने के नाम पर आई.ए.एस. से ठगी की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!