लड़कियों के PG को निशाना बना उड़ाया लैपटॉप, चार मोबाइल व कैश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 10:23 AM

girls pg four mobile and cash

सोमवार देर रात चोरों ने सैक्टर-80 स्थित पी.जी. में रहने वाली लड़कियों के रूम से 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल, 1 सोने की रिंग व 16 हजार रुपए कैश चोरी कर लिए।

मोहाली (राणा) : सोमवार देर रात चोरों ने सैक्टर-80 स्थित पी.जी. में रहने वाली लड़कियों के रूम से 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल, 1 सोने की रिंग व 16 हजार रुपए कैश चोरी कर लिए। जैसा ही चोरी का पता लड़कियों को चला तो उन्होंने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम पर काल की,लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद वह थाना सोहाना में शिकायत देने पहुंची। जहां 2 घंटे बिठाने के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की। 

 

दूसरी बार में मिले एस.एच.ओ.
लड़कियों ने बताया कि वह सभी करीब सवा 6 बजे सोहाना थाना में खुद शिकायत देने पहुंंची, लेकिन वहां पर उन्हें जाते ही पहले 2 घंटे तक इंतजार करने के लिए बोला गया। 2 घंटे इंतजार करने के बाद वह मुंशी के पास शिकायत देने गई तो उन्होंने अपने साथ हुई पूरी घटना उन्हें बताई। शिकायत देने के बाद उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी से एफ.आई.आर. की कापी मांगी तो उसने कहा कि इतनी जल्दी एफ.आई.आर. दर्ज नहीं होती एस.एच.ओ. से पूछकर करनी पड़ती है। उसके बाद उन्होंने एस.एच.ओ. से मिलने के लिए थाने के 2 चक्कर लगाए फिर जाकर कहीं दूसरे चक्कर में एस.एच.ओ. मिले जिन्होंने उनसे कहा कि पहले केस की जांच की जाएगी और मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा ट्रेस किए जाएंगे। 

 

रात डेढ़ बजे के बाद हुई चोरी
थाना सोहाना को सैक्टर-80 में पी.जी. में रहने वाली नीलिमा सिंह, मंजीत कंबोज, हरमीत व हरप्रीत ने चोरी की शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया कि वह जॉब करती हंै उन्होंने दो रूम किराए पर ले रखेे हैं। जिनमें वह 2-2 रहती है उनमें से दो लड़कियां सोमवार रात करीब 1 बजे  आई थीं तब तक वह भी जाग रही थी। उसके कुछ देर बाद ही वह सो गई। 

 

सुबह करीब साढ़े 3 बजे 2 लड़कियां गुरद्वारे में पाठ करने के लिए जाती हैं। जिन्होंने सामान बिखरा पड़ा देखा तो उन्होंने तुरंत अन्य दो लड़कियों को जगाया जिसके बाद उन्होंने अपना सामान देखा तो वहां से 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल, 1 सोने की रिंग व 16 हजार रुपए कैश चोरी हो गया था, जिसके बाद उन्होंने करीब साढ़े 4 बजे 100 नंबर पर कॉल की। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!