महाराष्ट्रः पहले बच्चों को मारा फिर महिला ने बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड, नासिक से सामने आया झकझोर देने वाला मामला

Edited By Yaspal,Updated: 08 May, 2024 10:14 PM

the woman committed suicide by jumping from the building

महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या की जबकि उसके दो बच्चे घर में मृत पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि अश्विनी निकुंभ ने आत्महत्या से पहले अपने बच्चों आराध्या (आठ) और अगस्त्य (दो) को जहर दिया...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को 30 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या की जबकि उसके दो बच्चे घर में मृत पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि अश्विनी निकुंभ ने आत्महत्या से पहले अपने बच्चों आराध्या (आठ) और अगस्त्य (दो) को जहर दिया होगा। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पति को जिम्मेदार ठहराते हुए एक वीडियो संदेश छोड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, अश्विनी ने सुबह करीब सात बजे शहर के कोणार्क नगर इलाके में हरि वंदन अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किये जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के दोनों बच्चों को घर में मृत पाया। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पति घर पर नहीं था।

पुलिस ने अश्विनी द्वारा कथित तौर पर लिखित एक नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपने पति स्वप्निल पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले महिला ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पति पर इस कदम को उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। महिला ने यह वीडियो अपने रिश्तेदारों के साथ भी साझा किया। अधिकारी ने बताया कि स्वप्निल काम के सिलसिले में पुणे में था और उसे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!