Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Oct, 2017 07:41 PM
रामदरबार में जन्मदिन की पार्टी में 12 वर्षीय विकास की करंट लगने से मौत मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान रामदरबार निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई।
चंडीगढ़, (सुशील): रामदरबार में जन्मदिन की पार्टी में 12 वर्षीय विकास की करंट लगने से मौत मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान रामदरबार निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद सैक्टर-31 थाना पुलिस ने सुरेश कुमार के बयान दर्ज करने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया। वहीं पुलिस मामले में पहले टैंट मालिक अमित को गिरफ्तार कर चुकी है। रामदरबार निवासी इंद्रा चार बच्चों के साथ पड़ोसी सुरेश के भतीजे के जन्मदिन पार्टी में शािमल होने गई थी। पार्टी रामदरबार स्थित पार्क में आयोजित की गई थी। इस दौरान विकास को करंट लग गया। लोगों ने विकास को जी.एम.सी.एच.-32 में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास के अलावा तीन बच्चों को भी करंट के झटके लगे थे।