पहले भी सील हुई थी कोठी, अवैध रूप से चलाए जा रहे PG

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2017 09:24 AM

illegally run pg  sector 35

सैक्टर-35 में एक मकान में अवैध रूप से चलाए जा रहे पी.जी. को वीरवार को फिर से एस्टेट ऑफिस की इंफोर्समैंट टीम ने खाली कराकर सील कर दिया।

चंडीगढ़ (नेहा): सैक्टर-35 में एक मकान में अवैध रूप से चलाए जा रहे पी.जी. को वीरवार को फिर से एस्टेट ऑफिस की इंफोर्समैंट टीम ने खाली कराकर सील कर दिया। इससे पहले भी पिछले साल अवैध पी.जी. की शिकायत मिलने पर इस मकान को प्रशासन ने सील किया था, जिसके बाद यहां फिर से प्रशासन पी.जी. शुरू कर दिया था। 

 

एरिया तहसीलदार अमरेंद्र के मुताबिक इस मकाने के ग्राऊंड फ्लोर और फस्र्ट फ्लोर को पहले ही एस्टेट ऑफिस ने सील किया था लेकिन इस महिला ने आगे लगी सील न छेड़ते हुए पीछे के रास्ते खिड़की हटा कर अंदर जाने का रास्ता बना लिया था और अंदर का सारा हिस्सा किराए पर दिया था। इसे वीरवार को पहुंची टीम ने फिर से बंद करवा दिया। मौके पर पहुंची इंफोर्समैंट टीम जब इंस्पैक्शन करने मकान के अंदर जाने लगी तो मकान मालकिन ने टीम को अंदर नहीं घुसने दिया, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। इसके बाद वहां मौजूद इंस्पैक्टर और उनकी टीम को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। 


 

महिला पुलिस को भी लताडऩे की कोशिश 
एस्टेट ऑफिस की इंफोर्समैंट टीम को जब लगा कि वहां मौजूद मकान मालकिन उन्हें अंदर नहीं जाने देगी तो इंस्पैक्शन करने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की मदद ली। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की महिला कर्मी पहुंती तो उनके साथ भी काफी देर तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। इसके बाद महिला पुलिस ने मकान मालकिन को काबू में किया। 

 

खुद रास्ता बना टीम पहुंची अंदर
जब इंस्पैक्शन टीम को अंदर नहीं जाने दिया तो उन्होंने अपना खुद का अलग रास्ता बनाने की ठानी और इसके लिए एक सीढ़ी मंगवाई जिससे अंदर प्रवेश किया। 


 

महिला के खिलाफ डी.डी.आर. दर्ज 
टीम ने इंस्पैक्शन करने के बाद सरकारी सील तोड़ कर अवैध पी.जी. चलने के मामले में महिला के खिलाफ थाने में डी.डी.आर. दर्ज करवा दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!