ये है दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम

Edited By ,Updated: 05 Feb, 2016 10:39 AM

this is the world s 5 most beautiful cricket stadium

खेल जगत के बारे में बात की जाए तो सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल क्रिकेट को माना जाता है। यह खेल एक उचित स्टेडियम के बिना नहीं खेला जा सकता है। इसके...

नई दिल्ली: खेल जगत के बारे में बात की जाए तो सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल क्रिकेट को माना जाता है। यह खेल एक उचित स्टेडियम के बिना नहीं खेला जा सकता है। इसके लिए कई चीजें तय करती हैं कि एक स्टेडियम वास्तव में बढ़िया है या नहीं जैसे कि प्रकाश व्यवस्था, भीड़ क्षमता , पिचों की स्थिति, हवाई दृश्य के मामले में सुविधा और भी अन्य चीज़े, लेकिन ऐसे कुछ ही स्टेडियम हैं जिन्हे सर्वश्रेष्ठ कहा जा सकता है। आइए जानते है इन स्टेडियम के बारे में -
 
मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड- आॅस्ट्रेलिया की मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड दूनिया की सबसे खुबसूरत ग्राउंड है। इस मैदान पर रिकार्ड 95000 दर्शक एक बार में मैच देख सकते हैं। यहाॅं विश्व कप का 2 बार फाइनल खेला जा चुका है जिसमें 1992 में पाकिस्तान ने इंगलैंड को हराया और 2015 में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बना। इस मैदान पर क्रिकेट के इलावा फुटबाल और रग्बी का खेल भी खेला जाता है।
 
दी लाॅर्डस-  इंगलैंड में स्थित लाॅर्डस की इस खुबसूरत ग्राउंड को एक तरह से क्रिकेट का घर कहा जाता है। इस मैदान की स्थापना 18वीं सदी में सन् 1814 में की गई। इस मैदान के साथ कई पुराने इतिहास भी जुड़े हैं। इस मैदान पर विश्व कप के 4 फाइनल खेले जा चुकें है और इस मैदान को देखना हर एक क्रिकेट प्रेमी का ख्वाब है।
 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड- आॅस्ट्रेलिया का ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड भी इस सूची में शामिल है। इस मैदान पर ज्यादातर अंतराष्ट्रीय मैच ही खेले जाते है और नए साल की शुरुआत भी आॅस्ट्रेलिया इसी मैदान में करता है। यहाँ भी क्रिकेट के इलावा फुटबाल और रग्बी का खेल भी खेला जाता है।  
 
दी ओवल- लंडन में स्थित ओवल की इस खुबसूरत ग्राउंड को 1845 में बनाया गया। ओवल में पहला टेस्ट मैच इंगलैेड और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेला गया और इसी मैदान पर फुटबाल के एफ ए का फाइनल भी खेला गया था। इस मैदान पर फुटबाल का पहला अंतराष्ट्रीय मैच इंगलैंड और स्काॅटलैंड के बीच खेला गया।  
 
ईडन पार्क आकलैंड- ईडन पार्क न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा खेल का मैदान है और यह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट और रग्बी दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस मैदान पर गर्मी में क्रिकेट के खेल और सर्दी में रग्बी के खेल का घर माना जाता है। इस मैदान पर रग्बी के 2 विश्व कप फाइनल खेले गए हैं। क्रिकेट प्रेमी इस मैदान पर छोटी बांउड्री के कारण काफी बार आलोचना करते नजर आते हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!