Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 May, 2017 12:26 PM
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। भगवान शंकर बहुत ही भोले हैं। वे अपने नाम के अनुरूप एक लोटे जल से भी शीघ्र
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। भगवान शंकर बहुत ही भोले हैं। वे अपने नाम के अनुरूप एक लोटे जल से भी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। जिस पर भोलेनाथ की कृपा हो जाती है उसके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। इसके साथ ही व्यक्ति की हर इच्छा पूर्ण होती है। यहां कुछ सरल उपाय दिए गए हैं, जिनको हर सोमवार करने से व्यक्ति को सुख-शांति अौर धन की प्राप्ति होगी।
सोमवार को करें भोलेनाथ के ये उपाय
सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कोर्यों से निवृत्त घर या शिवालय जाकर शिवलिंग पर दूध या मिश्री अर्पित करें।
भोलेनाथ को बिल्व पत्र बहुत प्रिय है। सोमवार को भोलेनाथ को 11 बिल्व पत्र अर्पित करें।
सोमवार के दिन भोलेनाथ को इमरती अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
हर सोमवार को शिवालय जाकर गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से 5 सोमवार में ही चमत्कार दिखाई देंगे।
शिवालय जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें इसके साथ ही उन्हें मौसम को कोई भी फल अर्पित करें। इससे भोलेनाथ भक्त पर विशेष कृपा प्रदान करते हैं।