16 फरवरी को 2018 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं देगा दिखाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 12:50 PM

on february 16 the first solar eclipse of 2018 will not be shown in india

16 फरवरी को इस वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण फाल्गुन शुक्लपक्ष प्रतिपदा को लगेगा लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। प्रख्यात दिवंगत ज्योतिषाचार्य पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने आज जैतो में यह जानकारी दी।

जैतो (पराशर):16 फरवरी को इस वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण फाल्गुन शुक्लपक्ष प्रतिपदा को लगेगा लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। प्रख्यात दिवंगत ज्योतिषाचार्य पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने आज जैतो में यह जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार मध्य रात्रि 12.25 बजे से शुरू होकर प्रात: 4.17 बजे पर समाप्त होगा। 


पंडित शिव कुमार शर्मा के अनुसार यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण दक्षिण अमरीका, प्रशांत महासागर, चिली, पैसिफिक महासागर, ब्राजील, दक्षिण जार्जिया, ध्रुवप्रदेश अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां इसका महात्म्य नहीं होता और न ही सूतक लगता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!