आपका राशिफल-  26 अप्रैल, 2024

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Apr, 2024 08:54 AM

मेष राशि वालों आज करियर के लिहाज से सितारें मजबूत हैं। किसी भी कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। लव पार्टनर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज करियर के लिहाज से सितारें मजबूत हैं। किसी भी कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। लव पार्टनर से बात करके आपसी गलतफहमियां दूर करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। 

वृष राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। कारोबार के कामों में रुकावट आ सकती है पर कोशिश करने से काम पूरे हो जाएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में किसी की वजह से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं।  

मिथुन राशि वालों उच्चाधिकारी आपके किए गए कामों से काफी प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ इनकम सोर्स शुरु होने की संभावना है। युवाओं को मनचाही जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सेहत आपकी उत्तम रहेगी। 

कर्क राशि वालों आज निजी समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। बिजनेस लोन संबंधित मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। शेयर मार्किट में निवेश से बचें। घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। महिलाएं घरेलू खर्चों में वृद्धि को लेकर परेशान रहेंगी।

सिंह राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिलेगा। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को कुछ नया सीखने के अवसर मिलेंगे। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। बुजुर्गों के कंधों में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।  

कन्या राशि वालों व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से करियर के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में समस्याएं आ सकती हैं।    

तुला राशि वालों आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जातकों को प्रतिभा निखारने के लिए नए अवसर हासिल होंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी सी लापरवाही से भारी नुकसान की संभावना है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों वर्किंग महिलाएं अपने काम के प्रति निष्ठावान रहेंगी। कारोबार में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। युवा वर्ग अपने प्रयासों में सफलता हासिल करेंगे। आपके व्यवहार से जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है, ध्यान रखें। 

धनु राशि वालों आज नौकरीपेशा जातकों को कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी निर्णय सूझबूझ से लें। स्टूडेंट्स व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद करेंगे। माता-पिता से धन लाभ का योग बन रहा है। डायबिटीज से परेशान जातक अपना विशेष ध्यान रखें। 

मकर राशि वालों शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। धन के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। जीवनसाथी की किसी बात का आपको बुरा लग सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन मानसिक परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। धार्मिक स्थल पर सेवा करने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के लिए बेहतरीन रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में गंभीरता रखें। स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा।

मीन राशि वालों आज बिजनेस में फायदेमंद सौदा मिलने की संभावना है। काम की व्यस्तता से राहत मिलेगी। विदेशी परिजनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!