शनि का धनु में प्रवेश, न्यायालय के निर्णय और चुनावी नतीजे करेंगे हैरान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 12:02 PM

saturn will enter into sagittarius

ज्योतिषाचार्य पं. राजीव शर्मा शूर ने कहा है कि शनि देव का 26 अक्तूबर को धनु राशि में प्रवेश हो गया है, जिस कारण अब आने वाले समय में न्यायालय के फैसले चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि शनि राशि का धनु जोकि

जालन्धर (धवन): ज्योतिषाचार्य पं. राजीव शर्मा शूर ने कहा है कि शनि देव का 26 अक्तूबर को धनु राशि में प्रवेश हो गया है, जिस कारण अब आने वाले समय में न्यायालय के फैसले चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि शनि राशि का धनु जोकि अग्नि तत्व का है, में आना न्यायालय की स्थिति को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इस समय हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 


गलत मुहूर्त में नामांकन भरने वालों को शनि देव धनु राशि में उलटे परिणाम दिखाएंगे। वैसे भी धनु राशि में एक खासियत है कि यह जल्दी हार नहीं मानते। किसी भी बड़े से बड़े चैलेंज को जल्दी स्वीकार कर लेते हैं परंतु अति आत्मविश्वासी होने से हानि का सामना भी करना पड़ता है।


उन्होंने कहा कि शनि का धनु राशि में प्रवेश तथा अपनी तीसरी दृष्टि से कुंभ राशि को देखना बहुत खराब है। आग को हवा भड़काएगी। जो लोग धार्मिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए शनि व गुरु का मिलन खतरनाक है। चीन व पाकिस्तान से भारत सरकार को सतर्क रहना होगा। प्राकृतिक आपदाओं व अग्निकांड से नुक्सान होगा। विश्व में प्राकृतिक आपदाओं, भूकम्प व ज्वालामुखी फटने की घटनाएं होंगी। भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!