भविष्यफल: शनि रख रहा है मंगल पर नजर, किस राशि का मुनाफा होगा डबल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Nov, 2017 08:28 AM

आज का शुभाशुभ: शनिवार दी॰ 04.11.17 चंद्र मेष राशि व भारिणी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, प्रातः 9 से सुबह 10.30 तक। आज का विशेष उपाय: बड़े मुनाफे हेतु सिंदूर से रंगे तिल शनि मंदिर में चढ़ाएं। आज का महामंत्र: ॥ शं

आज का शुभाशुभ: शनिवार दी॰ 04.11.17 चंद्र मेष राशि व भारिणी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, प्रातः 9 से सुबह 10.30 तक।


आज का विशेष उपाय: बड़े मुनाफे हेतु सिंदूर से रंगे तिल शनि मंदिर में चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय सर्वाभीष्टप्रदायिने नमः ॥ इस शनि मंत्र से व्यक्ति की सभी जरूरते पूरी होती हैं।


मेष: बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा। परेशानियां धीरज से हल होंगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा।


वृष: खानपान में लापरवाही से तबियत बिगड़ेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। अधिकारीगण पूरा सहयोग करेंगे।


मिथुन: मानसिक व्यग्रता रहेगी। कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। सीनियर्स काम में रुकावटें डालेंगे। स्टूडैंट्स की एजुकेशन में व्यवधान आएंगे।


कर्क: वैचारिक नकारात्मकता रहेगी। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। परिजनों से कलह होगी। स्थिति हानिप्रद रहेगी। खुद पर मानसिक बोझ रहेगा।


सिंह: जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। सांसारिक स्तर पर उदासीनता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। भागीदारी में मतभेद होगा।


कन्या: बिजनैस में यश मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। रोगियों के स्वास्थ्य में निश्चित सुधार होगा।


तुला: विचारों से लोग प्रभावित होंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम असंतोषजनक रहेंगे। जायदाद संबंधित पारिवारिक विवाद होगा। 


वृश्चिक: माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। पारिवारिक क्लेश रहेगा। मन में अप्रसन्नता रहेगी। अनिद्रा से पीड़ित होंगे। स्नेहीजनों से संबंध कटु होंगे।


धनु: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्नेहीजनों संग समय आनंद से बिताएंगे। आध्यात्मिकता का आनंद रहेगा। स्नेहीजनों संग भेंट होने से हर्ष होगा।


मकर: परिजनों से क्लेश होगा। ऑफिस में काम ज्यादा ही बढ़ जाएगा। तसल्ली से काम करने से लाभ होगा। फोन के जरिए खुशखबरी मिलेगी।


कुंभ: पड़ोसियों से टकराव होगा। ऑफिस का माहौल सुधरेगा। भाग्य पर भरोसा रख कर आत्मविश्वास से कार्य करेंगे। प्रेम स्थिति में सुधार होगा।


मीन: परिजनो संग मतभेद बढ़ेंगे। आर्थिक घाटा झेलना पड़ेगा। निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के कार्य एक साथ हाथ में आएंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!