आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 May, 2024 07:28 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव  हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही सरल और सीधे स्वभाव के होते हैं। मूलांक 2 वाले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव  हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही सरल और सीधे स्वभाव के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का मुख मंडल चंद्रमा के समान सुंदर और आकर्षक कांति वाला होता है। ये लोग ममता की मूरत होते हैं। इन लोगों को बनावटी बातें करना नहीं आता। मूलांक 2 वाले जातक हृदय से कोमल और मृदुभाषी होते हैं। इन लोगों के अंदर दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दूसरों के सुख-दुख को अपना समझते हैं तथा बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते। जिसके कारण इन्हें बहुत बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति तथा एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातक अच्छे कलाकार होते हैं। इन लोगों को रचना के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष निजी स्तर पर ज्यादा व्यस्त रहेगा। इस साल निजी संबंध और वैवाहिक जीवन के इर्द- गिर्द ज्यादा उलझे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। जून के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण कुछ निजी बातें नजरअंदाज हो सकती हैं। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी वहम में आकर अपने रिश्तों को खराब न करें। अगस्त के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में घर के बड़ों और जीवनसाथी के मध्य कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने का समय मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। नवंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में भी अपने क्रोध पर काबू रखें और सोच-समझ कर ही कोई फैसला लें। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। फरवरी के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मार्च के महीने में दोस्तों के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे और किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। क्रोध पर काबू रखें। योगा और व्यायाम करते रहें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गणेश भगवान की आराधना करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!