करियर में सफलता पाना चाहता है तो रखें इन बातों का ध्यान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 03:30 PM

career wants to succeed keep these things in mind

जिदंगी में कई बार एेेसा है कि हम करियर में आगे बढ़ने के लिए बहुत...

नई दिल्ली : जिदंगी में कई बार एेेसा है कि हम करियर में आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत करते है लेकिन बार - बार असफलता हासिल होती है। जिदंगी में होने वाले बदलावों के हम समझ नहीं पाते और निराशा से घिर जाते है। अगर आपके साथ भी एेसा हो तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है। यह एक इशारा है मुश्किल वक्त से निकल कर आगे बढ़ कर अपने सपनों को पूरा करने का। 

सबसे पहले समझिए कि सब कुछ बदलेगा। चाहे हम उन बदलावों को अपनाएं या नहीं। बदलाव तो होगा ही। अच्छा होगा अगर हम आगे आकर खुद इन बदलावों को अपनाएं।

जीवन इतना ही नहीं है। अब जिंदगी लंबी है, इसलिए आगे बढ़िए और बदलावों को अपनाएं। नए-नए अनुभव मिलेंगे। जीवन में बहुत कुछ करने का मौका भी मिलेगा।

एक जगह रुककर या अपने कंफर्ट ज़ोन में बैठे रहकर आगे बढ़ना बहुत मुश्किल होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बाहर निकलना जरूरी है। बदलावों को अपनाना होगा।

जो बीत चुका है उसे बदला नहीं जा सकता है। लेकिन आगे वाले समय को खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके लिए आगे बढ़िए। नई चुनौतियों को अपनाएं। सुंदर भविष्य के कारण बदसूरत अतीत भी ठीक लगेगा।

पुरानी बातों को पकड़कर बैठे रहने से खुद को ही दर्द पहुंचेगा। किसी दूसरे को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसलिए पुराने दर्द को भूलकर आगे बढ़ते चले जाएं।

आगे बढ़ने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे आपकी सोच सकारात्मक रहती है। नई चुनौतियों को सफलतापूर्वक अपनाने से सोच बदलती है। नए विचार आते हैं। आगे से आगे बढ़ना आसान हो जाता है।

जब भी आगे बढ़ने के बारे में सोचें तो एक बात हमेशा याद रखिए कि नए मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन मौकों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ते रहना बहुत जरूरी है। अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकला पड़ेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!