एेसी स्कर्ट में दिखेंगी आप Hot & Spicy (देखें तस्वीरें)

Edited By ,Updated: 17 Oct, 2015 03:35 PM

perfect skirts for hot  spicy look

स्कर्ट के प्रति लड़कियों की दीवानगी कभी कम नहीं होती। इसका फेमिनिन और ग्रेसफुल लुक कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होता। हर उम्र की लड़कियां स्कर्ट पहन कर इतराती हैं।

स्कर्ट के प्रति लड़कियों की दीवानगी कभी कम नहीं होती। इसका फेमिनिन और ग्रेसफुल लुक कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होता। हर उम्र की लड़कियां स्कर्ट पहन कर इतराती हैं। उनके वार्डरॉब में अलग-अलग टाइप की स्कर्ट की कलेक्शन भी खूब होती है। लेकिन जो स्कर्ट आपकी फ्रेंड पर खूबसूरत दिखती है जरूरी नहीं है कि वो आप पर भी उतनी ही फबे। अगर अाप अपनी किसी फ्रेंड के फैशन स्टाइल को कॉपी करती हैं, या उसे फॉलो करती हैं, तो अब से ऐसा करना छोड़ दें। 

स्कर्ट के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह कई तरह के शेप्स और स्टाइल में आती है। हर बॉडी टाइप पर हर तरह की स्कर्ट अच्छी लगे यह जरूरी नहीं है। हर बॉडी शेप के लिए कोई न कोई स्कर्ट स्टाइल हिट होता है। इसलिए अब जब आप स्कर्ट पहनें तो यह ध्यान जरूर रखें कि आपकी बॉडी टाइप पर कौन-सी स्कर्ट सूट करती है। अपनी बॉडी टाइप के अनुसार जानें कि आपके लिए कौन-सी स्कर्ट परफैक्ट है...

1. ए-लाइन स्कर्ट

स्कर्ट के इस स्टाइल की शेप इंग्लिश एल्फाबेट “A” की तरह होती है। स्लिम वेस्ट लाइन वाली गर्ल्स पर ए-लाइन स्कर्ट खूब फबती हैं। स्ट्रेट बॉडी टाइप वाली गर्ल्स के लिए यह परफेक्ट स्कर्ट स्टाइल है। घुटनों तक की ए-लाइन स्कर्ट लंच पार्टी के लिए एक बेहतरीन ड्रैस साबित हो सकती है। इसे आप हील्स और एक स्मार्ट टोट बैग के साथ पेयर कर सकती हैं। स्मार्ट-सी टॉप आपके इस स्कर्ट-लुक को और भी कमाल का बना सकती हैं।

2. स्ट्रेट स्कर्ट

सीधी और लंबाई की शेप में होती है स्ट्रेट स्कर्ट। स्कर्ट के इस पैटर्न की खूबी यह है कि यह हर बॉडी टाइप की गर्ल्स पर फबती है। इसमें शॉर्ट, घुटनों तक लंबी, मिड लैंथ, एंकल लैंथ और फुल लैंथ जैसे अॉप्शंस अवेलेबल हैं। आप अपनी पसंद, सुविधा और मौके के हिसाब से इस स्कर्ट की लंबाई चुन सकती हैं। खूबसूरत कर्व को दिखाने के लिए शर्ट को टक करके पहनें। फंकी प्रिंट वाली स्ट्रेट स्कर्ट ट्राई करें, यह आपके लुक को ग्लैमरस बना देगी। 

3. पेंसिल स्कर्ट

स्कर्ट का यह पैटर्न ज्यादातर स्ट्रेचेबल या रिंकल फैब्रिक में आता है। इसकी लंबाई घुटनों से ऊपर, घुटनों तक या उसे थोड़ी सी नीचे तक होती है। आपकी हाइट यदि कम है तो डार्क कलर की पेंसिल स्कर्ट के साथ हाई हील्स के साथ पहनें। पेंसिल स्कर्ट पर एक व्हाइट शर्ट परफेक्ट एक्सेसरी है। अगर आपकी कमर से नीचे का हिस्सा पतला है या आपकी बॉडी शेप वेस बॉडी शेप है तो यह स्कर्ट आपके कर्व्स को अच्छी तरह हाईलाइट करेगी।

4. प्लेटेड स्कर्ट

प्लेटेड स्कर्ट कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर है।  इस स्कर्ट की खासियत है कि यह हर तरह के बॉडी टाइप्स पर खूबसूरत लगती है। अगर आपकी लंबाई कम है तो आप पर प्लेटेड स्कर्ट बहुत अच्छी लगेगी क्योंकि यह शॉर्ट होती है जो आप पर फबेगी। कम हाइट के साथ ही अगर वेस्ट लाइन हैवी है तो जॉर्जेट, क्रेप और रेयॉन डैसे फेबरिक्स से बनीं एंकल लैंथ स्कर्ट बैस्ट अॉप्शन है। इसे क्रॉप टॉप के साथ कैरी करें, यह लुक आपको कॉम्पलीमेंट करेगा।  

5. लेयर्ड स्कर्ट

यह बहुत ही वर्सेटाइल स्कर्ट है। इसे आप कभी भी पहन सकती हैं। पहन सकती हैंइस पैटर्न की स्कर्ट वेस्ट लाइन से फिट होती है और इसमें कई लेयर्स होती हैं। इस पैटर्न और जॉर्जट, क्रेप, रेयॉन या दूसरे फैब्रिक्स जो फॉल लिए हुए होते हैं में बनी स्कर्ट को हर बॉडी टाइप की गर्ल्स पहन सकती हैं। अगर आपका पियर शेप बॉडी टाइप है तो लेयर्ड स्कर्ट स्कर्ट आपको कॉम्पलीमेंट करेगी। यह आपको पीछे से बैलेंस करेगी। इसे क्रॉप टॉप या फिटेड वेस्ट के साथ पेयर कर सकती हैं।

                                                                              

                                                                                                                                                                      -मीनाक्षी गांधी

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!