रीति-रिवाज, संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान : मुख्यमंत्री

Edited By ,Updated: 02 Jan, 2015 09:45 PM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की देव संस्कृति के साथ-साथ परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की आवश्यकता पर बल दिया।

रोहड़ू: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की देव संस्कृति के साथ-साथ परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री आज रोहड़ू उपमंडल के विकास खंड चौहारा के देवीधार में खांटू देवता परिसर में 28 वर्षों के बाद आयोजित किए जा रहे धार्मिक समारोह ‘शांद’ (महायज्ञ) के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण किया जाना चाहिए क्योंकि हमारे रीति-रिवाज, संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान है। उन्होंने लोगों से अपनी भाषा, रीति-रिवाजों, कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का आह्वान किया।

 

वीरभद्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मांग पर देवीधार-लालपानी मार्ग के रखरखाव और झलवाड़ी तक मार्ग निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए स्वेच्छा से अपनी भूमि दान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रोहड़ू अस्पताल के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और वर्तमान में 150 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 50 और बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अस्पताल को आधुनिक साजो-सामान से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने टांगू में प्राथमिकता के आधार पर पुल निर्माण और जांगला में पुलिस पोस्ट स्थापित करने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीधार में स्टेडियम के निर्माण का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। आयुर्वैदिक औषधालय के मौजूदा ढांचे का हस्तांतरण आयुर्वेद विभाग के नाम पर होने के उपरांत आयुर्वैदिक औषधालय भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने देवीधार में बैंक के विस्तार पटल खोलने का मामला उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चिडग़ांव में लड़कियों के लिए आवासीय सुविधा संपन्न विद्यालय खोला जाएगा।

 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 7 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीमा कालेज रोहड़ू के शैक्षणिक और प्रशासनिक खंड की आधारशिला रखी। ग्राम पंचायत देवीधार की प्रधान विद्या नेगी व मन्दिर के प्रमुख कारदार मेहर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष चन्द्रेश्वर प्रसाद, वन निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरिन्द्र रेकटा, समोली ग्राम पंचायत के प्रधान प्रकाश रेटका, शिमला के जिलाधीश दिनेश मल्होत्रा वपुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!