महज आंकड़ों को मायाजाल है बजट : धूमल

Edited By ,Updated: 18 Mar, 2015 11:36 PM

article

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को बजट पेश होने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा पेश किए गए बजट को आंकड़ों का मायाजाल करार दिया है।

शिमला: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को बजट पेश होने के बाद पत्रकार वार्ता में कहा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा पेश किए गए बजट को आंकड़ों का मायाजाल करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ खास नहीं है और मुख्यमंत्री ने 18वीं बार 18 मार्च को जो बजट पेश किया है, उसमें सीधे तौर पर राज्य के पढ़े-लिखे बेरोजगारों और कर्मचारियों से धोखा किया गया है। उन्होंने ने कहा कि उधार पर सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती है। 

धूमल ने कहा कि राज्य में वर्तमान में कर्मचारी कब सेवानिवृत्त होंगे, यह स्थिति भी क्लीयर नहीं है। कोई कर्मचारी 58 साल में तो कोई 59 में रिटायर हो रहे हैं। कई कर्मचारी तो 65 साल तक सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्लानिंग एरिया में जो मिक्स्ड लैंड यूज चेंज का नया नियम लाया है, यह कहीं पुराने गलत कार्यों को सही करने का रास्ता तो नहीं है। राज्य में आय बढ़ाने के लिए कुछ भी नहीं किया गया है।

धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार पर बजट में कटौती करने का आरोप लगाया है, यह गलत है। हिमाचल सरकार को अपनी आय के साधन बढ़ाने के लिए कदम उठाने चाहिए। राज्य में आर्थिक सर्वेक्षण में कई ऐसे आंकड़े सामने आए हैं, जिनसे साफ है कि राज्य में विदेशी सैलानियों की संख्या में पिछले 2 सालों से कमी हो रही है। प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए बजट में कुछ भी नया नहीं है। प्रदेश में गैर टैक्स से होने वाली आय में लगातार कमी हो रही है। यह साफ संकेत दे रहे हैं कि प्रदेश में आय के साधन घट रहे हैं। किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए आय के साधनों में हो रही कटौती खतरनाक हो सकती है।

राज्य सरकार ने एलईडी लाइटें देने की घोषणा की है। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस मसले पर दोबारा से विचार करें। सरकार को हर घरेलू उपभोक्ता को 4 एलईडी लाइटें मुफ्त में देनी चाहिए। इससे जो बिजली बचेगी, उससे बिजली बोर्ड का खर्च पूरा हो सकता है। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं व दिहाड़ीदारों से लेकर हर वर्ग के साथ धोखा किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!