प्यार के जाल में फंसाई 16 स्कूल गर्ल्स, फिर इस गेम से ले ली जान !

Edited By ,Updated: 11 May, 2017 02:40 PM

a boy brainwash girls into committing suicides by game

रूस में पुलिस ने एक लड़के को 16 स्कूल गर्ल्स के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है

मॉस्कोः रूस में पुलिस ने एक लड़के को 16 स्कूल गर्ल्स के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसने लड़कियों को 'ब्लू व्हेल गेम' का हिस्सा बनाकर जान देने पर मजबूर किया। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है और कहा कि लड़कियों ने खुशी-खुशी अपनी जान दी। 21 साल का फिलिप बुदेकिन लड़कियों से ब्लू व्हेल नाम के सोशल मीडिया क्रेज का हिस्सा बनने के लिए टीनेजर्स को फंसाता था।  इसके बाद गेम में शामिल होने वाले टीनेजर्स का ऐसे ब्रेनवॉश कर दिया जाता है कि गेम के आखिर में वो सुसाइड करने को भी राजी हो जाती थीं। 

50 दिनों के गेम में उन्हें हॉरर मूवी देखनी होती है। दिन में अजीबोगरीब वक्त पर सोकर उठना होता है और खुद को नुकसान पहुंचाना होता है।  इस गेम के आखिरी स्टेज से पहुंचने वाली एक लड़की ने बताया कि इस दौरान उसे ज्यादातर सुसाइड के भयानक वीडियो देखने को मिले। इस दौरान जब टीनेजर्स पूरी तरह से उलझन में फंसकर डिप्रेशन में चले जाते हैं, तब उन्हें आखिरी दिन सुसाइड करने को कहा जाता है।  माना जा रहा है कि फिलिप ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर करीब 16 स्कूल गर्ल्स को इस गेम का हिस्सा बनाया और जान देने पर मजबूर किया।

फिलिप इसी मामले में नवंबर से पेंडिग ट्रायल पर सेंट पीटर्सबर्ग की क्रेस्टी जेल में है। फिलिप अपने शिकार को बायोलॉजिक वेस्ट बताया और कहा कि इनसे सिर्फ समाज को नुकसान होगा। इन्हें सोसाइटी से साफ करना जरूरी है। फिलिप ने मरने वाली लड़कियों को लेकर कहा कि उसे लगता है कि सभी यंग गर्ल्स ने खुशी-खुशी अपनी जान दी। आरोपी के मुताबिक, अभी ऐसी 28 लड़कियां और भी हैं, जो अपनी जान देने के लिए तैयार बैठी हैं।

जेल अथॉरिटी के मुताबिक, अब भी फिलिप के लिए दर्जनों लड़कियों के लव लेटर आ रहे हैं। हालांकि, अथॉरिटी का कहना है कि ये सब जानने के बाद भी वो कानून के हाथ मजबूर हैं और फिलिप को इन लेटर्स का जवाब देने से नहीं रोक सकते। साइकॉलिजिस्ट वेरोनिका के मुताबिक, जो भी लड़कियां फिलिप के प्यार में फंसी हैं, उन्हें अपनी फैमिली की ओर से अटेंशन और प्यार नहीं मिला। फिलिप ने उसी का फायदा उठाकर उन्हें पूरा सपोर्ट किया। साथ ही उन्हें भरपूर प्यार और अटेंशन दिया। इसके बाद उसने लड़कियों को अपना शिकार बनाया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!