मिस्र में मिला 18वें राजवंश का मकबरा

Edited By ,Updated: 11 Mar, 2015 08:08 PM

article

अमेरिकी पुरातत्वविदों ने मिस्र के पुरावशेष मंत्रालय की मदद से दक्षिणी मिस्र में एक प्राचीन मकबरे का पता लगाया है

काहिरा: अमेरिकी पुरातत्वविदों ने मिस्र के पुरावशेष मंत्रालय की मदद से दक्षिणी मिस्र में एक प्राचीन मकबरे का पता लगाया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यह मकबरा लक्सोर शहर के पास गोर्ना में नील नदी के पश्चिमी तट पर मिला है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मकबरा संभवत: 1554 से 1304 ईसापूर्व 18वें राजवंश के समय का है। मिस्र के पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह मकबरा ‘सा-मुट’ और उसकी पत्नी ‘ता जैत’ का हो सकता है, जो 18वें राजवंश के अंतर्गत नवीन साम्राज्य के शासन के दौरान यहां रहते थे। तहखाने की दीवारें प्राचीन मिस्र के दैनिक जीवन के कई दृश्य दर्शाती हैं।

इसमें दीवारों पर मकबरे के मालिक और उसके परिवार की गतिविधियां और अंतिम संस्कार के दृश्य भी हैं। यह मकबरा उस काल के दैनिक विवरण के खुलासे में अद्वितीय माना जा रहा है। एक सप्ताह पहले, मिस्र के अधिकारियों ने प्राचीन देवता एमम के द्वारपाल के मकबरे की खोज की घोषणा की थी। वह भी 18वें राजवंश के समय का था। उसका पता भी इस पुरातत्वविद दल ने लगाया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!