Edited By ,Updated: 22 Feb, 2016 05:44 PM
बॉलीवुड के गाने पर आपने कई लड़कियों को नाचते हुए देखा होगा, लेकिन एक गौरी मेम हिंदी गानों पर नाचे तो नजारा कुछ और ही होता है।
नई दिल्ली: बॉलीवुड के गाने पर आपने कई लड़कियों को नाचते हुए देखा होगा, लेकिन एक गौरी मेम हिंदी गानों पर नाचे तो नजारा कुछ और ही होता है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूक्रेन गॉट टैलेंट में एक विदेशी लड़की ने बॉलीवुड एक्ट्रैस कैटरीना कैफ के चिकनी-चमेली गाने पर जमकर ठुमके लगाए।
इस लड़की की अदाएं पूरी भारतीय थी और इसने कपड़े भी पूरे परंपरागत भारतीय ही पहने थे। वहीं, इस लड़की के डांस पर ऑडियंस में बैठे विदेशियों ने भी भरपूर मजा लिया। वीडियो में आप भी देखिए कैसे इस गौरी मेम ने चिकनी-चमेली पर ठुमके लगा सभी को अपना फैन बना लिया। वहीं, इस कंटेस्टेंट ने डांस के बाद नमस्ते कहकर सबका दिल भी जीत लिया।