मौत को मात देकर 'हिरो' बना यह मासूम, पहली मुस्कान ने जीते लाखों दिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 08:02 PM

baby first smile hit millions of hearts

इंग्लैंड में एक दो महीने के बच्चे ने मौत को मात दे दी। न्यूकैलिस का चार्ली डाउथवैथ पहला ऐसा बच्चा है जिसकी सबसे कम उम्र में हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। उस मासूम के शरीर का बायां हिस्सा ठीक से विकसित नहीं हुआ था जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका हार्ट...

इंटरनेशनल डेस्क: इंग्लैंड में एक दो महीने के बच्चे ने मौत को मात दे दी। न्यूकैलिस का चार्ली डाउथवैथ पहला ऐसा बच्चा है जिसकी सबसे कम उम्र में हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। उस मासूम के शरीर का बायां हिस्सा ठीक से विकसित नहीं हुआ था जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका हार्ट ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया। इतने बड़े ऑपरेशन के बाद जब चार्ली ने आंखें खोलीं तो उसकी मां की आंखें भर आईं। 14 हफ्ते के चार्ली ने पहली मुस्कान से अपनी मां को नया जीवनदान दिया।
PunjabKesari

चार्ली की मां ट्रेसी राइट ने बताया कि उसकी पहली मुस्कान ने मेरा दिल छू लिया। उसने मुझे देखा और मुस्कुराने लगा। उसकी मुस्कान को देखकर मैं सबकुछ भूल गई। चार्ली का जन्म अक्टूबर में हुआ था और जन्म के वक्त वो केवल 2.86 किलो का था। उसकी पहली ओपन हार्ट सर्जरी जन्म के तीसरे दिन ही करनी पड़ी। चार्ली के हार्ट ट्रांसप्लांट में लगभग 9 घंटे लगे।  सोशल मीडिया पर इस मासूम की फोटो वायरल हो रही है जिसने सबका दिल जीत लिया। लोग इसे असली युद्धा बता रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!