बंगलादेश में भूस्खलन, मृतक संख्या 144 हुई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jun, 2017 02:23 PM

bangladesh riyaz ahmed riyaz ahmed landslide

बंगलादेश के दक्षिण पूर्वी पहाड़ी जिलों मे पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश होने के कारण हुये भूस्खलन में अब तक कम से कम 144 लोगों की मौत हो चुकी है तथा सैंकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है।

ढाका: बंगलादेश के दक्षिण पूर्वी पहाड़ी जिलों मे पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश होने के कारण हुये भूस्खलन में अब तक कम से कम 144 लोगों की मौत हो चुकी है तथा सैंकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है।  

PunjabKesari
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बारिश और भूस्खलन से चिटगोंग, बांद्रावन और रंगामाटी जिलों में सबसे अधिक क्षति हुई है। आपदा प्रबंधन मंत्रालय प्रमुख रियाज अहमद रियाज अहमद ने बताया कि रंगामाटी जिले में सबसे ज्यादा जनहानि की रिपोर्टे मिली है, जहां अब तक 98 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। दूसरी तरफ चिटगोंग जिले में 30 और बांद्रावन जिले में छह लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में सेना के दो अधिकारी और दो जवान भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि बचाव अभियान निरंतर जारी है।  उल्लेखनीय है कि जून 2007 में चिटगोंग जिले मे भूस्खलन की घटना में करीब 130 लोग मारे गए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!