Edited By ,Updated: 09 Dec, 2016 10:41 PM
नाइजीरिया की सेना ने कहा कि उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के मदागली शहर के एक बाजार में दो...
योला: नाइजीरिया की सेना ने कहा कि उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के मदागली शहर के एक बाजार में दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 30 लोग मारे गए और 67 अन्य घायल हो गए। इस्लामी कट्टरपंथी समूह बोको हराम के गढ़ साम्बिसा जंगल के किनारे आज सुबह हुए हमले के लिए बोको हराम को जिमेदार ठहराया गया है। सेना वहां बमबारी करती रही है।
चूंकि सेना ने आतंकियों को शहरों और गांवोंं से बाहर कर दिया है, वे आसान लक्ष्यों को निशाना बना रहे हैं। हमले में बचे अहमदू गुलाक ने कहा कि बाजार के दो अलग अलग किनारे पर एक साथ विस्फोट हुए। सेना के प्रवक्ता मेजर बी अकिन्तोये ने कहा कि हमले में 30 लोग मारे गए और 67 घायल हो गए।