Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 01:41 PM
अमरीका के मिसीसिपी प्रांत में नौ साल के एक लड़के ने अपनी 13 साल की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। एक वीडियो गेम कंट्रोलर को लेकर हुई बहस के बाद लड़के ने अपनी बहन की हत्या की। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया।
वाशिंगटन: अमरीका के मिसीसिपी प्रांत में नौ साल के एक लड़के ने अपनी 13 साल की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। एक वीडियो गेम कंट्रोलर को लेकर हुई बहस के बाद लड़के ने अपनी बहन की हत्या की। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया।
खबरों के मुताबिक, मुनरो काउंटी के शेरिफ सेसिल कैंट्रेल ने बताया कि यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई, जब लड़की ने अपने भाई को वीडियो गेम कंट्रोलर देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़के ने अपनी बहन के सिर के पिछले हिस्से में गोलियां दाग दींय़ गोली लड़की के सिर को छेदते हुए निकल गई और उसे नाजुक हालत में टेनेसी के मेंफिस इलाके के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में पता लगाया जा रहा है कि लड़के को बंदूक कैसे मिली और वह किस हद तक खतरे से वाकिफ था। अमरीका में ऐसी घटनाए होना नई बात नहीं है। यहां बंदूकों की आसान उपलब्धता पर बहस होती रहती है।