यहां पैदा होती है लड़की, जवान होते ही मर्द में बदल जाता है शरीर !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 03:31 PM

caribbean village where little girls turn into boys

यहां जवान होते ही लड़कियों का शरीर बदल जाता है और वे मर्द बन जाती हैं

जिम्बाब्वे: यहां जवान होते ही लड़कियों का शरीर बदल जाता है और वे मर्द बन जाती हैं । आप सोच रहे होंगे कि ये मजाक  या ये किसी तरह का झूठ है। लेकिन ये खबर सच है। दुनिया से कटे एक कैरीबियाई गांव में ऐसी रहस्यमयी घटना हो रही है, जहां बच्चे पैदा तो लड़की के शरीर में होते हैं, लेकिन जैसे ही प्यूबर्टी में पहुंचते हैं, उनकी बॉडी लड़के में बदल जाती है। कैरीबिया में मौजूद सेलिनास एक ऐसा गांव है, जहां बच्चे पैदा तो लड़की के शरीर में होते हैं।
PunjabKesari
लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे बड़े होते हैं, उनकी बॉडी लड़कों में बदल जाती है। इसी गांव के जॉनी नामक शख्स ने बताया कि  उसका जन्म लड़की के रूप में हुआ था। जब वो पैदा हुआ तो उसके माता-पिता ने उसका नाम फेलिसिटिया रखा था।  उसकी बॉडी लड़की की तरह थी। उसे लड़कियों की तरह कपड़े पहनाए जाते थे। अपने बचपन को याद करते हुए अब जॉन बन चुके फेलिसिटिया ने बताया कि उसे कभी लड़कियों की तरह तैयार होना पसंद नहीं था।  न ही वो लड़कियों वाले खिलौने से खेलना पसंद करता था।

चूंकि उसका जन्म हॉस्पिटल की जगह घर पर हुआ था, इसलिए कोई समझ नहीं पाया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स थोड़े अलग हैं। उसके प्राइवेट पार्ट्स लड़कों की तरह नहीं थे लेकिन पूरी तरह लड़की जैसे भी नहीं थे। जैसे ही फेलिसिटिया 7 साल की हुई, उसकी बॉडी में बदलाव आना शुरू हो गया। उसकी बॉडी लड़के में बदलने लगी। अब 24 साल के हो चुके जॉन एक लड़के की लाइफ जी रहे हैं।  डॉक्टर्स के मुताबिक, ये कोई चमत्कार नहीं है। ये एक रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसमें गर्भ में पल रहे बच्चे की बॉडी में मेल सेक्स हॉर्मोन जिसे डीहाइड्रो टेस्टोस्टेरोन कहते हैं, बन नहीं पाता।

शुरुआत में गर्भ में पल रहे हर बच्चे का लिंग एक जैसा होता है। आठवें हफ्ते में अगर शिशु की बॉडी डीहाइड्रो टेस्टोस्टेरोन बनाने लगती है, तो उसका जन्म लड़के के रूप में होता है। लेकिन कुछ मेल चाइल्ड में ये हार्मोन्स गर्भ में नहीं बन पाते। इस वजह से जन्म के समय उनकी बॉडी लड़की की तरह होती है। लेकिन प्यूबर्टी पीरियड आते ही उनका शरीर मेल हार्मोन्स बनाने लगता है, जिसकी वजह से उनकी बॉडी में मेल ओर्गंस यानी मेल प्राइवेट पार्ट्स विकसित होने लगते हैं। ज्यादातर एेसा बदलाव बच्चों के 12 साल के होने के बाद होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!