नेपाल में भारत के नए राजदूत काठमांडो पहुंचे

Edited By ,Updated: 25 Mar, 2017 06:29 PM

india new envoy to nepal arrives in kathmandu

नेपाल में भारत के नए राजदूत मंजीव सिंह पुुरी आज यहां पहुंचे और वह कल राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी...

काठमांडो: नेपाल में भारत के नए राजदूत मंजीव सिंह पुुरी आज यहां पहुंचे और वह कल राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को अपना परिचय पत्र सौंपेंगे। पुरी 1982 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। उन्हें 10 मार्च को नेपाल में भारत का 24वां राजदूत नियुक्त किया गया था। वह रंजीत राय का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 28 फरवरी को पूरा हो गया।

काठमांडो मिशन में नियुक्त किए जाने के पहले वह यूरोपीय संघ, बेल्जियम,लक्जमबर्ग में भारत के राजदूत थे।वह 2009 से 2013 के बीच संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप..प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। वह 2011 और 2012 में भारत की सुरक्षा परिषद टीम के भी वरिष्ठ सदस्य थे। उस दौरान भारत अस्थायी रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में था। पुरी ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कालेज से बीए आनर्स (अर्थशास्त्र)की पढ़ाई की है। उन्होंने प्रबंधन से मास्टर की डिग्री भी हासिल की है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!