Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 12:08 PM
अमरीका,लंदन व अन्य यूरोपीय देशों में बर्फबारी के कहर के बाद अब जापान की राजधानी टोक्यो में दुर्लभ रूप से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई, जिसकी वजह से हजारों यात्री रास्ते में फंसे फंस गए और दर्जनों घायल हो गए...
टोक्योः अमरीका, इंगलैंड, चीन व अन्य यूरोपीय देशों में बर्फबारी के कहर के बाद अब जापान की राजधानी टोक्यो में दुर्लभ रूप से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई, जिसकी वजह से हजारों यात्री रास्ते में फंस गए और दर्जनों घायल हो गए। सार्वजनिक यातायात भी इस स्थिति में चरमरा गया है।
जापान मौसम एजैंसी ने टोक्यो के कुछ हिस्सों में 23 सैंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की है जो कि फरवरी, 2014 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी बर्फबारी है। सोमवार शाम मौसम से यातायात काफी प्रभावित रहा।
दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में से एक टोक्यो में लाखों लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में खासी मश्क्कत करनी पड़ी। सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि कम से कम 180 लोगों को इस बर्फी जमी हुई सड़क पर चोटे आई हैं और करीब 700 यातायात दुर्घटनाएं हुई हैं।