नाइजीरिया में जिहादियों का हमला, 7 लोगों की गोली मारकर हत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 03:03 PM

jihadis attack in nigeria

पूर्वोत्तर नाइजीरिया स्थित एडावा राज्य में एक खेत में काम करने वाले सात लोगों की संदिग्ध बंदूकधारियों ने आज सिर में गोली मार हत्या कर दी। खेत के मालिक ने यह जानकारी दी। हमलावरों के बोको हराम से जुड़े होने की आशंका है। यहां इस सप्ताह एक मस्जिद में कम...

इंटरनेशनल डेस्क: पूर्वोत्तर नाइजीरिया स्थित एडावा राज्य में एक खेत में काम करने वाले सात लोगों की संदिग्ध बंदूकधारियों ने आज सिर में गोली मार हत्या कर दी। खेत के मालिक ने यह जानकारी दी। हमलावरों के बोको हराम से जुड़े होने की आशंका है। यहां इस सप्ताह एक मस्जिद में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बंदूकधारी वहां सुरक्षा कर्मियों के भेष में पहुंचे और स्थानीय समयानुसार तड़के सुबह तीन बजे गोम्बी जिले के सबॉन गड़ी गांव में खेत में सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। मजदूरों को नजदीक से गोली मारी गई और उनके हाथों का पीछे बांध दिया गया था।  

खेत के मालिक याकूबु र्सिकन-बाका एवं स्थानीय शिकारी संघ के प्रमुख ने कहा कि खेत में काम करने गए आठ लोगों में से सात को उन्होंने (हमलावरों ने) मार गिराया, जबकि एक व्यक्ति वहां से भागने में कामयाब रहा। सभी मृतक गोम्बी के शिकारी संघ के सदस्य थे। र्सिकन ने कहा कि उनके हाथ कमर के पीछे बंधे थे और उनके सिर पर गोली के निशान थे। वहां से बचकर निकले एकमात्र व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने हमलावरों को सुरक्षा कर्मी समझ लिया था।

र्सिकन ने हमले के पीछे कौन था इसपर बात करने से इनकार कर दिया लेकिन पीड़ितों के रिश्तेदार ने बोको हराम जिहादियों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसमान जाकरी ने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर बोको हराम की बदला लेने के तहत की गई कार्रवाई है। बोको हराम के अलावा कोई इतनी क्रूरता से सात लोगों को गोली नहीं मारता।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!