Edited By ,Updated: 06 May, 2017 04:37 PM
टैलेंटेड लोगों की इस दुनिया में कमी नहीं है...
मॉस्को: टैलेंटेड लोगों की इस दुनिया में कमी नहीं है। कुछ हटकर करने का कीड़ा भी बहुत लोगों में मिल जाता है। अब इस शख्स को ही देखिए इसने म्यूजिक बजाने का एक अलग ही तरीका ईजाद किया है। इस शख्स ने बंदूक की गोलियों से यह कमाल कर दिखाया।
उसके हाथ में दो पिस्तौल है और उससे कुछ दूरी पर अलग-अलग पैचेस में पतरे लगे हैं। वह बहुत ही शानदार तरीके से उसने गोलियां दागते हुए म्यूजिक तैयार किया। उसके साथ बैकग्राउंड में वायलिन पर एक महिला भी साथ दे रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।