Edited By ,Updated: 18 Apr, 2017 01:29 PM
यू-ट्यूब पर थाइलैंड का एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें एक सांप ने अचानक बाइक सवार हाईवे पर जा रहे शख्स पर हमला कर दिया।
बैंकॉक: यू-ट्यूब पर थाइलैंड का एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें एक सांप ने अचानक बाइक सवार हाईवे पर जा रहे शख्स पर हमला कर दिया। बाइक सवार वक्त रहते सांप के हमले को भांप जाता है और अपनी जान बचा लेता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसे बाइक के पीछे आ रही कार में मौजूद लोगों ने बनाया था। इस वीडियो को 24 घंटे में अब तक 414,310 बार देखा जा चुका है।
कुछ दिनों पहले थाइलैंड के चाइ चैन शहर से ऐसा ही मामला सामने आया था, जब सांप एक लड़के के पीछे ही पड़ गया था। उसके बाद जो लड़के की हालत हुई थी, उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई थी और डर भी लगा था। वीडियो के मुताबिक अपने ऊपर सांप के इस अचानक हमले से लड़का पागल सा हो उठता है। लड़का देखता है कि सांप उसके कमर की पीछे लगभग लटक सा गया है। वो पहले तो कूदता हुआ दौड़ता है फिर जमीन पर लोट जाता है। लड़का इतना घबराया होता है कि सांप के अलग होने के बाद भी वह जमीन पर तड़पता और चिल्लाता रहता है।