Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jun, 2017 06:01 PM
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़के की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहा है....
ब्राजीलः इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़के की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक टैटू आर्टिस्ट ने उसके माथे पर 'मैं चोर हूं...' लिख दिया है। दरअसल, ब्राजील के रहने वाले इस लड़के ने एक अपंग व्यक्ति की साइकल चुरा ली थी।
साइकिल चुराते हुए इसे टैटू आर्टिस्ट मयकॉम विजले ने देखा और पकड़ लिया। विजले ने उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय उसके माथे पर पुर्तगाली भाषा में 'मैं चोर हूं' लिख दिया।घटना के बाद से ही लड़का गायब है। दोनों ने पुलिस को बताया कि युवक के माथे पर टैटू बनाने के बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया था।
अब वह कहां है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने इस लड़के की फोटोज और वीडियो देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टैटू आर्टिस्ट और उसके एक साथी को अरेस्ट कर लिया है।