हिलेरी की नीतियों से ट्रंप को तीसरे विश्व युद्ध का डर

Edited By ,Updated: 28 Oct, 2016 07:58 PM

trump warns of world war iii if clinton is elected

अमरीकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया और रूस के बारे में हिलेरी क्लिंटन की नीतियां तीसरा विश्वयुद्ध करा सकती हैं...

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया और रूस के बारे में हिलेरी क्लिंटन की नीतियां तीसरा विश्वयुद्ध करा सकती हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कड़ा रख रखने के लिए अपनी डैमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी की निंदा की।

ट्रंप ने स्प्रिंगफील्ड, आेहियो में अपने प्रशंसकों से कहा,‘‘हिलेरी अब सीरिया में युद्ध, परमाणु शक्ति रूस के साथ संघर्ष शुरू करना चाहती हैं जिससे तीसरा विश्व युद्ध भड़क सकता है।’’उन्होंने कहा,‘‘जिस तरह वह पुतिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर के बारे में बात करती हैं।वह हमेशा कहती हैं कि उनके पास कोई विचार नहीं है, लेकिन वह हमेशा कहती हैं विकीलीक्स, यह रूस है और डोनाल्ड ट्रंप है,मेरा रूस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप रूसियों के साथ परियोजनाओं में शामिल हो सकता है।जवाब है-नहीं।’’

ट्रंप ने कहा,‘‘देखिए, वह पुतिन के बारे में बहुत बुरा बोलती हैं, परमाणु देश के बारे में बहुत बुरी तरह बोलती हैं, और वह वोट हासिल करने के लिए एेसा करना जारी रखे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘इराक,सीरिया, लीबिया में हिलेरी क्लिंटन की नीतियों ने पश्चिम एशिया को पूरी तरह अशांति में धकेल दिया। हम पश्चिम एशिया में 6 हजार अरब डॉलर युद्धों पर खर्च कर रहे हैं, जबकि हमारा अपना देश पूरी तरह जीर्णावस्था में है।’’ 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!