Edited By ,Updated: 24 Nov, 2016 05:17 PM
तुर्की के 10,500 राज्य कर्मचारियों को कुर्दिश पी.के.के.(कुर्दिशस्तान वकर्स पार्टी) आतंकवादी गुट से संबंध के संदेह में बर्खास्त कर दिया गया है।यह जानकारी तुर्की के श्रम ...
इस्तांबुल:तुर्की के 10,500 राज्य कर्मचारियों को कुर्दिश पी.के.के.(कुर्दिशस्तान वकर्स पार्टी) आतंकवादी गुट से संबंध के संदेह में बर्खास्त कर दिया गया है।यह जानकारी तुर्की के श्रम मंत्री मेहमेंद मुयेगीमोगलू ने आज सीएनएन तुर्क को एक इंटरव्यू में दी।
तुर्की को अपने दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में पी.के.के. के सशस्त्र आतंकवादियों के विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है।तुर्की इससे पहले जुलाई के असफल सत्ता पलट के प्रयास के आरोप में 12,500 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुका है।