Edited By ,Updated: 03 May, 2017 05:23 PM
अब तक आपने फ्लाइट में सुरक्षा और एयरलाइन कर्मचारियों की यात्रियों के साथ लड़ाई के किस्से सुने होंगे लेकिन...
टोक्यो: अब तक आपने फ्लाइट में सुरक्षा और एयरलाइन कर्मचारियों की यात्रियों के साथ लड़ाई के किस्से सुने होंगे लेकिन नरीता से एलएएक्स जाने वाली जापान एयलाइन की फ्लाईट में 2 यात्री इतनी बुरी तरह आपस में भिड़ गए कि विमान को आपातकाल लैडिंग करवानी पड़ी। एएनए की जापानी एयरलाइन में 2 यात्रियों के बीच हुई लड़ाई इतनी आक्रामक हो गई कि दोनों ने एक दूसरे को जोर-जोर से घुमाना और उछालना शुरू कर दिया जिससे विमान हवा में डगमगाने लग गया और विमान में सवार बाकी यात्री दुर्घटना के भय से कांप उठे।
वायरल वी़डियो में लड़ाई देखकर बाकी यात्री उन्हें रोकने के लिए भीख माँग रहे हैं। यह सिलसिला आधा मिनट के लिए रुकता है, और फिर वापस शुरू हो जाता है। डेली मेल के अनुसार पुरुषों में से 44 वर्षीय अमरीकी जो नशे में था, को जब एयरलाइन ने विमान से उतरने के लिए कहा, तो वह हिंसक हो गया। जापान टुडे के अनुसार इस दौरान एक आदमी ने उसका विरोध किया तो वह उससे ही भिड़ गया। इस दौरान नशे में धुत्त अमरीकी यात्री ने एक महिला यात्री को मारा और उतरने से पहले एक पुरुष एयरलाइन कर्मचारी का गला घोंट दिया। विमान से उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।