Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 05:28 PM
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) की 6 बटालियन द्वारा 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर धीरती कैंप में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड ए.के. साहू मुख्य अतिथि थे।
कटड़ा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) की 6वीं बटालियन द्वारा 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर धीरती कैंप में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड ए.के. साहू मुख्य अतिथि थे। पौधारोपण के दौरान साहू ने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण में काफी लाभ होगा। हर इंसान को अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर एडीशनल सी.ई.ओ. एम. कुमार, द्वितीय कमांडैंट संदीप कुमार, डिप्टी कमांडैंट एस.के. राणा, एस.डी.पी.ओ. डा. अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में 6 बटालियन के जवान मौजूद रहे।
इससे पहले द्वितीय कमांडैंट 6 बटालियन संदीप कुमार द्वारा क्वार्टर गार्ड में गार्ड की सलामी लेते हुए जवानों को सी.आर.पी.एफ. की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं द्वितीय कमांडैंट 6 बटालियन संदीप कुमार ने कहा कि आज 2 हजार पौधे लगाए गए हैं।