अब कठुआ में खुलेगा पासपोर्ट केंद्र

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 02:29 PM

passport center will now open in kathua

ऊधमपुर के बाद कठुआ में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलना अपने आप में बड़ी बात है। पी.एम.ओ. में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के विशेष प्रयास से विदेश मंत्रालय ने कठुआ में पासपोर्ट सेवा केंद्र को मंजूरी दी है।

कठुआ : ऊधमपुर के बाद कठुआ में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलना अपने आप में बड़ी बात है। पी.एम.ओ. में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के विशेष प्रयास से विदेश मंत्रालय ने कठुआ में पासपोर्ट सेवा केंद्र को मंजूरी दी है। पूर्व की सरकारों ने कभी इसके बारे में सोचा तक नहीं था, लेकिन मंत्री ने ऊधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र के विकास के साथ-साथ कठुआ को विशेष महत्व दिया है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

 


पासपोर्ट सेवा केंद्र के महत्व के बारे में बताते हुए डोगरा ने कहा कि राशन कार्ड व पी.आर.सी. की तरह पासपोर्ट भी एक अनिवार्य दस्तावेज बनता जा रहा है, जिसके लिए लोगों को पहले जम्मू में जाना पड़ता था। कई दिनों तक आवेदन करने के बाद अपनी बारी का इंतजार किया जाता था, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं जितेंद्र सिंह ने इस संबंध में विशेष प्रयास किए और लोगों की इस तकलीफ को समझा। डोगरा ने कहा कि पासपोर्ट केंद्र के लिए वह मंत्री के आभारी हैं। डा. सिंह की दूरदर्शिता इसी से पता चलती है कि कठुआ को पासपोर्ट केंद्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि डा. सिंह ने न केवल पासपोर्ट केंद्र के लिए प्रयास किया, बल्कि इससे पहले उन्होंने असंख्य तोहफे कठुआ को दिए हैं। डोगरा ने कहा कि ऊधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र में कठुआ जिले को विशेष महत्व दिया गया है। 

 


डॉ. जितेंद्र के कार्यकाल में कीडिया गंडयाल पुल सहित 400 करोड़ के 4 पुल, बायोटैक पार्क, मैडीकल कॉलेज, लखनपुर-भद्रवाह हाईवे सहित छत्रगला प्रोजैक्ट इलाके की सूरत बदल देंगे। पी.एम.जी.एस.वाई. की 2600 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 400 सड़कें राज्य को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाएंगी, जिनमें से 73 सड़कें केवल कठुआ जिला में ही बनेंगी, जो हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर डा. नरेंद्र जसरोटिया, चतर सिंह, शशिपाल शर्मा, बोधराज, अजय सिंह, विनोद कुमार, गुरप्रीत सिंह, मुकेश कुमार, आयुष कुमार आदि मौजूद थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!