Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 12:18 AM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली।
नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली।
सूचना मिलने के तुरंत बाद 25 दमकलों को मौके पर रवा किया गया। रात 22.40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों तथा घटना से संपत्ति को हुए नुकसान के ब्यौरे का अभी पता नहीं चल सका है।