Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 09:20 AM
नववर्ष 2018 के आगमन पर माता चिन्तपूर्णी जी का भव्य और अलौकिक दरबार एक अद्भुत छटा बिखेरने वाला होगा। नए साल की पूर्व संध्या व नववर्ष के आगमन पर मां भगवती के पावन दरबार पर हाजिरी लगवाने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं
होशियारपुर (घुम्मण): नववर्ष 2018 के आगमन पर माता चिन्तपूर्णी जी का भव्य और अलौकिक दरबार एक अद्भुत छटा बिखेरने वाला होगा। नए साल की पूर्व संध्या व नववर्ष के आगमन पर मां भगवती के पावन दरबार पर हाजिरी लगवाने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भवन का सारा नजारा बदला-बदला सा नजर आने वाला है। यह जानकारी देते हुए देश के जाने-माने व प्रतिष्ठित नारायणी ग्रुप के एम.डी. बलबीर शारदा ने बताया कि मां के दरबार को और भी ज्यादा आकर्षक रूप देने के लिए इसकी फूलों की सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। दरबार की सजावट के काम को अंजाम देने में 25 कारीगर दिन-रात कार्यरत हैं।
शारदा के अनुसार इस सारे कार्य हेतु करीब 6,070 किंव्टल फूल प्रयोग में लाए जा रहे हैं। इन फूलों की खास बात यह होगी कि इनकी महक से सारा दरबार व भवन को जाने वाला रास्ता सुगंधित हो उठेगा। दरबार को आकर्षक रूप देने के लिए थाईलैंड व कोलकाता से फूल मंगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि माता चिन्तपूर्णी जी के दरबार में उनके साथ उनके लुधियाना के परममित्र नरेश धवन और नारायणी ग्रुप के सदस्य उपस्थित हैं।