पुलिस का ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर हमले से इंकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 01:48 PM

oxford circus incident  police say no evidence of firing

लंदन पुलिस ने ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर हुए हमले की खबरसे इंकार किया है। बता दें कि न्यूज एजैंसी एपी के मुताबिक शुक्रवार को लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर फायरिंग की खबर आई थी...

लंदनः लंदनः लंदन पुलिस ने ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर हुए हमले की खबरसे इंकार किया है। बता दें कि न्यूज एजैंसी एपी के मुताबिक शुक्रवार को लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर फायरिंग की खबर आई थी। इसके बाद ऐसी भी खबरें आई कि गोलीबारी के बाद ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन और बोन्ड स्ट्रीट को खाली कराकर बंद कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक लंदन के स्थानीय समय के अनुसार करीब 4.45 बजे ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर शॉट फायर हुआ था, जिसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। 

बता दें कि इस समय स्ट्रीट बोन्ड पर लंदन के लोग शॉपिंग करने निकलते हैं। इस दौरान जैसे ही लोगों ने ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर शॉट फायर की आवाज सुनी तो सभी घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने जब तहकीकात की तो फायरिंग जैसा कोई सबूत नहीं मिला।

लोगों में मची दहशत के चलते स्ट्रीट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर किसी तरह की फायरिंग नहीं हुई। मीडिया में आई खबरों के बाद मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंचे स्कॉर्टलैंड यार्ड के पुलिस अधिकारी ने जांच के आदेश दिए। लेकिन ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस को फायरिंग का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!