इंडिगो का कारनामा: 14 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़ उड़ गई फ्लाइट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 12:20 PM

14 passengers left on the flight at the airport

पिछले कुछ समय से सुर्खियों में आई इंडिगो एक बार फिर​ विवादों में घिर गई है। गोवा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट ने 14 यात्रियों को छोड़कर तय वक्त से 25 मिनट पहले ही उड़ान भर ली। इन सभी 14 यात्रियों के पास बोर्डिंग पास थे लेकिन फ्लाइट को समय से...

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ समय से सुर्खियों में आई इंडिगो एक बार फिर​ विवादों में घिर गई है। गोवा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट ने 14 यात्रियों को छोड़कर तय वक्त से 25 मिनट पहले ही उड़ान भर ली। इन सभी 14 यात्रियों के पास बोर्डिंग पास थे लेकिन फ्लाइट को समय से पहले ही बोर्ड कर दिया गया। हालांकि इंडिगो ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 

यह मामला सोमवार का है जब इंडिगो की फ्लाइट गोवा से हैदराबाद जा रही थी। दरअसल इंडिगो की 6E 259 फ्लाइट को सोमवार की रात 10.50 बजे रवाना होना था और रात 12:05 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड करना था लेकिन ये 11:40 बजे ही लैंड कर गई। यात्रियों के अनुसार वे एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रह गए। 

वही इंडिगो प्रवक्ता का कहना है कि यात्रियों ने गेट पर रिपोर्ट नहीं की। बोर्डिंग गेट 10.25 पर बंद हो गया था जबकि ये यात्री 10.33 पर वहां पहुंचे थे। इंडिगो स्टाफ ने एयरपोर्ट पर उन्हें ढूंढने की कोशिश की और कई बार अनाउंसमेंट करवाई। प्रवक्ता ने कहा कि दूसरे यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय पर गेट बंद किए गए थे। जो यात्री लेट हुए सिर्फ उन्हें ही छोड़ा गया। इसमें एयरलाइन का कोई दोष नहीं है। छूट गए यात्रियों को अगली सुबह फ्लाइट दी गई। जिसके लिए उनसे अलग से कोई चार्ज नहीं लिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!