17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, बाप की उम्र 12

Edited By ,Updated: 23 Mar, 2017 08:12 PM

17 year old girl gave birth to a child father of 12 years

देश में महिलाओं के साथ रेप, छेडख़ानी, बाल-विवाह जैसी घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं।

नई दिल्ली: देश में महिलाओं के साथ रेप, छेडख़ानी, बाल-विवाह जैसी घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। ताजा मामला केरल का है जहां पर 12 साल के एक लड़के पर 17 साल की एक लड़की को गर्भवती करने का आरोप लगा है। यह लड़का अब देश का सबसे युवा पिता बन गया है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गर्भवती लड़की ने एक बेटी को जन्म दिया। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़के की उम्र काफी कम है जिससे इस मामले पर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों रिश्तेदार हैं। लड़की द्वारा दिए गए बयान के आधार पर लड़के के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दोनों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा जिससे कि यह साबित हो सके कि लड़की ने जो लड़के पर आरोप लगाए हैं वह सच हैं। पुलिस ने उस अस्पताल के खिलाफ भी पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है जहां पर लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस निजी अस्पताल ने इस बारे में उस समय जानकारी नहीं दी तब लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते अस्पताल पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पर अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी उसी समय जिला चाइल्ड लाइन ऑथोरिटी को दे दी थी। लड़की के घरवालों ने नवजात बच्ची को अपनाने से मना कर दिया जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन ऑथोरिटी को सौंप दिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!