Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 07:22 PM
पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 29 जून से शुरू होगी। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड तेजी से तैयारियों में जुटा है। इसी बीच आज हम आपको घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन कराने जा रहे हैं। बाबा बर्फानी का पहला वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने विशाल आकार...
पहलगाम: पवित्र अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 29 जून से शुरू होगी। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड तेजी से तैयारियों में जुटा है। इसी बीच आज हम आपको घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन कराने जा रहे हैं। बाबा बर्फानी का पहला वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने विशाल आकार में नजर आ रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए एंडवांस में जारी है पंजीकरण
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए एंडवांस पंजीकरण जारी है। देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 433 शाखाओं में पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक के लिए पंजीकरण जारी है। जानकारी के मुताबिक यात्रा शुरू होने के बाद आन द स्पाट पंजीकरण की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं को लंगर सेवा प्रदान करने के लिए लंगर कमेटियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।