Edited By ,Updated: 02 Jan, 2015 09:26 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि वह जम्मू कश्मीर में किसके साथ गठबंधन करेगी।
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उनकी पार्टी ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि वह जम्मू कश्मीर में किसके साथ गठबंधन करेगी।
शाह ने यहां संवाददाताओं को कहा, "हमने जम्मू कश्मीर में गठबंधन के बारे में निर्णय नहीं लिया है। दोनों दलों के साथ बातचीत जारी है।" ऐसी रिपोर्टों आई है कि जम्मू कश्मीर में 28 सीटों के साथ सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पी.डी.पी.) ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए भाजपा से बात की है जो राज्य में 25 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
हालांकि भाजपा और पी.डी.पी. के बीच बातचीत का अभी कोई नतीजा नहीं निकला है। नेशनल कान्फ्रेंस को 15 तथा कांग्रेस को 12 सीटें मिली है।