Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 11:05 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 88वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें भारत का सबसे कद्दावर नेता और अपने लिए एक प्रेरणा बताया।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 88वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें भारत का सबसे कद्दावर नेता और अपने लिए एक प्रेरणा बताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है, ‘‘भारत की बिना थके और लगन से सेवा करने वाले, हमारी प्रेरणा, भारत के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से आडवाणी जी को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’’ आडवाणी जी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वह 1998 से 2004 के बीच देश के गृह मंत्री रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान 2002 से 2004 के बीच उप प्रधानमंत्री भी रहे।