भाजपा को ‘‘वन मैन शो’’ और ‘‘दो-सैनिकों की सेना’’ नहीं होना चाहिए : शत्रुघ्न सिन्हा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 09:18 PM

bjp should not be forest man show and army of two soldiers shatrughan

शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से तीखा हमला किया है। सिन्हा ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इससे पार तभी पाया जा सकता है जब यह वन मैन शो और दो-सैनिकों की सेना...

पटना: शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से तीखा हमला किया है। सिन्हा ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इससे पार तभी पाया जा सकता है जब यह वन मैन शो और दो-सैनिकों की सेना की मानसिकता से बाहर आए।

शत्रुघ्न ने कहा कि भाजपा का पुराना कार्यकर्ता होने के नाते उनकी भावना हमेशा अपनी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे विचार से युवाओं, किसानों और व्यापारियों के बीच असंतोष को देखते हुए हमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हमें दीवार पर लिखी लिखावट को पढऩा चाहिए और अपने विरोधियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।’’

अन्य विकल्प ढूंढने की चर्चाओं को किया खारिज
अक्सर पार्टी लाइन से हटकर बयान देने के कारण भाजपा के लिए असहज स्थिति उत्पन्न करने वाले तथा पार्टी के भीतर अपनी अनदेखी किए जाने से नाराज चल रहे शत्रुघ्न ने कोई अन्य विकल्प ढूंढने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह भाजपा को छोडऩे के लिए इसमें शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि अगर हम वन मैन शो और दो-सैनिकों की सेना बने रहे तो हम चुनौतियों का सामना नहीं कर सकते।’’ 

आडवाणी और जोशी को सक्रिय राजनीति से दूर करने नाराज हैं शत्रु
हालांकि शत्रुघ्न ने प्रधानमंत्री और अमित शाह का नाम नहीं लिया पर उन्होंने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि पार्टी के कद्दावर नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी की क्या गलती है। या तो उन्हें दरकिनार कर दिया गया अथवा वह पराए कर दिए गए। हम सब एक परिवार के समान हैं। अगर कोई गलती हुई तो उसे सुधारने की कोशिश क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आडवाणी और जोशी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से हैं। उन्हें पार्टी के मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बना दिया गया जो एक तरह से उनके सक्रिय राजनीतिक जीवन के समाप्त होने की ओर इशारा करता है। 

नोटबंदी के कारण कई लोगों की गई नौकरी
शत्रुघ्न ने कहा कि अपनी विफलताओं पर ईमानदारी के साथ गौर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम इससे इंकार नहीं कर सकते कि नोटबंदी के कारण कई लोगों की नौकरी गई और जैसा कि वादा किया गया उस हिसाब से कालाधन नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि जीएसटी एक जटिल कर प्रणाली प्रतीत होती है जिससे केवल चार्टर्ड एकाउंटेंट को लाभ पहुंच रहा है। पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद शत्रुघ्न ने अपनी पार्टी नेतृत्व के ‘अहंकार’ को गुजरात में पाटीदार आंदोलन के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल जो कि विचाराधारा के लिहाज से भाजपा के निकट थे उन्हें जीत पाने में हम असफल रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!