जम्मू और पुंछ में सडक़ दुर्घटना, 4 की मौत, 3 घायल
Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 02:32 PM
जम्मू और पुंछ जिले में दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं।
जम्मू: जम्मू और पुंछ जिले में दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के शाहपुर गोयत्रियान के पास एक बस सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान अब्दुल्ल गनी ( 32) पुत्र अब्दुल्ला निवासी समोत, मोहम्मद यूसूफ ( 24) पुत्र गुलाम कादिर निवासी छम्बर खेनरी और एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
वहीं जम्मू के अखनूर में सीर्आडी के पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। सहायक उपनिरीक्षक जोगिन्द्र लाल की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में जम्मू के मेडिकल कालेज भर्ती किया गया। इसके बाद उन्हें कटरा में नारयणा शिफ्ट किया गया पर वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।