Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 11:13 AM
अवैध रूप से कॉल विवरण रिकार्ड (सीडीआर) हासिल करने में कथित संलिप्तता के लिए ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने एक जानी मानी महिला निजी जासूस रजनी पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि इससे पहले चार निजी जासूसों की गिरफ्तारी के बाद 54...
नेशनल डेस्कः देश की पहली महिला जासूस के नाम से मशहूर रजनी पंडित को अवैध रूप से कॉल विवरण रिकार्ड (सीडीआर) हासिल करने के आरोप में ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि इससे पहले चार निजी जासूसों की गिरफ्तारी के बाद 54 वर्षीया महिला जासूस का नाम सामने आया।
पुलिस ने चारों की पहचान मकेश पांडियन (42), प्रशांत पालेकर (49), जिगर मकवाना (35) और समरेश झा (32) उर्फ प्रतीक मोहपाल के तौर पर हुई। उन्हें यहां कलावा से 24 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि पंडित ने गिरफ्तार किए गए लोगों से पांच सीडीआर की खरीदारी की थी। इसके आधार पर उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आगे सुराग के लिए उनसे पूछताछ की जा रही और उनके बयान दर्ज किए जा रहे।’’