कोहरे से लोग परेशान, 3 फ्लाइट्स रद्द, शताब्दी 9 घंटे लेट

Edited By ,Updated: 09 Dec, 2016 08:13 PM

flights cancel  people in trouble

धुंध व कोहरे के कारण जहां फ्लाट्स प्रभावित हो रही हैं, वहीं इसका असर ट्रेनों पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली सुबह व रात की दो फ्लाट्स व श्रीनगर की एक फ्लाट्स धुंध व कोहरे के कारण रद्द कर दी गई।

चंडीगढ़, (लल्लन): धुंध व कोहरे के कारण जहां फ्लाट्स प्रभावित हो रही हैं, वहीं इसका असर ट्रेनों पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली सुबह व रात की दो फ्लाट्स व श्रीनगर की एक फ्लाट्स धुंध व कोहरे के कारण रद्द कर दी गई। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के आस-पास सुबह के समय विजिबिलिटी तकरीबन 1.5-2 किलो मीटर के आसपास थी। इसके कारण सुबह 7.35 बजे दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज व रात की  8.35 बजे जाने वाली दिल्ली की जेट एयरवेज की फ्लाइट्स रद्द रही जबकि श्रीनगर में खराब मौसम होने के कारण स्पाइस जेट की दोपहर 12.35 बजे की फ्लाइट्स रद्द घोषित की गई। 

सभी फ्लाइट्स 2 घंटे रही लेट :
दिल्ली जाने वाली  सुबह 8.40 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट,11 बजे  जेट एयरवेज की फ्लाइट,12.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट, श्रीनगर जाने वाली दोपहर 1.25 बजे इंडिगो की फ्लाइट,12.35 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, मुंबई जाने वाली दोपहर 12.25 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 12.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट, दोपहर 1 बजे बंगलुरू जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट , 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, शाम को 5.50 बजे गो एयर की फ्लाइट दो घंटे लेट रही। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण लाइटों का संचालन दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से देरी से हुआ। इसी कारण ये फ्लाइट््स लेट आई। दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी एक्सप्रैस गाड़ी संख्या 12011 जो अपने निर्धारित समय से तकरीबन 9 घंटे देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके साथ ही चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रैस जो शाम 6.15 बजे जाती है, वह रात 11.08 घंटे विलंब से चली। इसके साथ ही अन्य कई ट्रेन अपने समय से 8 से 10 घंटे लेट चल रही हैं। 

लेट हुई ट्रेनें :

क्रम संख्या                  गाड़ी संख्या  जाने                             समय से लेट
1.                              15012                                        2.55 घंटे
2.                              12232                                        5.00 घंटे
3.                              12312                                       8.05 घंटे
4.                              14217 आने                                 6.00 घंटे

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!