बिहार में बढ़ते अपराध,भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए नीतीश जिम्मेवार:कुशवाहा

Edited By ,Updated: 26 Feb, 2017 05:03 PM

growing crime in bihar  nitish responsible for corruption scandals

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार बताया और कहा कि प्रदेश की जनता के लिए वह शोक हो गए हैं। कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में बिहार की जो भयावह स्थिति बन गई है उसके लिए प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शोक मान रहे हैं।

बिहार में आए दिन भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े कारनामे से प्रदेश की छवि और खराब हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ नीतीश कुमार को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी है। पहले इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर्स घोटला, भर्ती में गड़बड़ी और अब बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की इंटरस्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में बड़े पैमाने पर घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!