Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 11:27 AM
बिहार में दहेज प्रथा और बाल-विवाह के खिलाफ 21 जनवरी को मानव श्रृंखला का अायोजन किया जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद और कांग्रेस को भी इस मानव श्रृंखला में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों को दलीय...
पटनाः बिहार में दहेज प्रथा और बाल-विवाह के खिलाफ 21 जनवरी को मानव श्रृंखला का अायोजन किया जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद और कांग्रेस को भी इस मानव श्रृंखला में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों से दलीय राजनीति से ऊपर उठकर सामाजित कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जो आर्थिक प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के साथ सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए भी प्रयास कर रहा है। बाल विवाह को खत्म कर जहां हम महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे वहीं दहेज के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर अनेक जिंदगियों और परिवारों को बर्बाद होने से बचा सकेंगे।