फडणवीस का ऐलान- आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को मिलेगा आरक्षण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 08:16 PM

fadnavis announcement financially weak people will get reserved

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आंदोलन को देखते हुए ऐलान किया है कि आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को आरक्षण मिलेगा।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेन्द्र फडनवीस ने मराठा क्रांति मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को उनकी मांगों पर मंत्री स्तर की एक उप समिति का गठन करने का आश्वासन दिया और कहा कि कमेटी समुदाय के विभिन्न मंचों के साथ तीन महीने में मुद्दों को हल करने के लिए संवाद करेगी। फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के पक्ष में है और इस मामले को पिछड़े वर्ग के आयोग के पास भेजा जायेगा और आयोग अपनी रिपोर्ट बंबई उच्च न्यायालय को देगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाती है वैसी ही सुविधा मराठा समुदाय को भी मिलेगा और इसे 605 पाठयक्रम तक बढ़ा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत अंक के पहले शर्त को ढीला कर 50 प्रतिशत कर दिया जायेगा। हर जिला में विद्यार्थियों के रहने के लिए निवास बनाया जायेगा जिसके लिए सरकार पांच करोड़ रुपए देगी। 

कौशल विकास पाठ्यक्रमों को शुरू किया जायेगा नि:शुल्क 
अन्नासाहब पाटिल आर्थिक विकास आयोग के तहत कौशल विकास पाठ्यक्रमों को नि:शुल्क शुरू किया जायेगा जिससे तीन लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा।  उन्होंने कहा कि सरकार जनता को जाति प्रमाण पत्र देने के लिए नीति बना रही है। कोपर्डी में लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि सरकारी वकील उज्जवल निकम ने पांच माह के अंदर 31 गवाहों से पूछताछ पूरी कर ली। बचाव पक्ष द्वारा विलंब की नीति पर उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें दो बार दंडित किया। बचाव पक्ष के वकील ने निचली अदालत के आदेशों को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने गवाहों से पूछताछ करने की अनुमति दी है और अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। सुनवाई अंतिम चरण मे हैं और अदालत जल्द ही अपना आदेश सुना सकती है।
PunjabKesari

मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा शुरू किया गया जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया। मराठा समाज ने सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार को झकझोरने के लिए यह मोर्चा निकाला। यह मूक मोर्चा था जिसमें कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं थी। न ही इस मोर्चे में किसी राजनीतिक दल का बैनर था।वहीं मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी। अहमदनगर, पुणे औरंगाबाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में यह मोर्चा काफी दिनों से चल रहा है। मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं। पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था। लाखों की संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विशेष सुरक्षा बल तैनात किया है।

500 स्कूल बंद
मराठा मोर्चे की वजह से ट्रैफिक जाम के चलते राज्य के शिक्षा विभाग ने दक्षिण मुंबई के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया। राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावडे ने विधानभा में बताया कि स्कूली बच्चे ट्रैफिक जाम में न फंसे इस लिए एक दिन के लिए दक्षिण मुंबई के सारे स्कूल बंद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!